HomeCovid-19आज शाम पीएम मोदी करेंगे कोविड स्थिति की समीक्षा

आज शाम पीएम मोदी करेंगे कोविड स्थिति की समीक्षा

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड संक्रमण से उत्पन्न स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों तथा भविष्य की रणनीति पर रविवार शाम एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

सूत्रों ने आज यहां बताया कि बैठक में गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य संबंधित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में कोविड टीकाकरण, कोरोना महामारी के प्रकोप से निपटने की तैयारी तथा मौजूदा स्थिति का जायजा लिए जाने की संभावना है।

बैठक में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण और स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं तथा वरिष्ठ नागरिक को अतिरिक्त टीका देने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। बच्चों का टीकाकरण तीन जनवरी से आरंभ हो चुका है जबकि पात्र आबादी को अतिरिक्त कोविड टीका कल 10 जनवरी से दिया जाएगा। अब तक दो करोड से अधिक बच्चों को कोविड टीका दिया जा चुका है। हाल के दिनों में देश में कोरोना महामारी का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है और इससे निपटने के लिये भी व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments