HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अवनि वन को हरा—भरा बनाने का संकल्प, कल्पना कृति ज.जागृति...

अल्मोड़ा : अवनि वन को हरा—भरा बनाने का संकल्प, कल्पना कृति ज.जागृति समिति ने किया पौधारोपण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कल्पना कृति जन जागृति समिति द्वारा ‘अवनि’ नाम से घोषित किए गए वन क्षेत्र का जन्म दिवस मनाते हुए विधि विधान से पूजन के बाद बांज व देवदार के पौधों का रोपण किया गया। यह वन क्षेत्र है, जिसे वृक्षारोपण के योग्य बनाने के लिए समिति द्वारा काफी धनराशि खर्च की गई है।
आज बृहस्पतिवार को ग्राम गर गूंठ, नैनी कुम्साल स्थित अवनि वन क्षेत्र में बांज व देवदार के 60 पौधों का रोपण किया गया, जबकि यहां एक हजार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित है। उपयोगी प्रजाति के वृक्ष पौध उपलब्ध कराने में वन विभाग ने भी विशेष सहयोग दिया है, जिस पर समिति ने विभाग का आभार जताया। समिति की महासचिव वंदना सिंह ने बताया कि समिति के पदाधिकारी अपने निजि स्तर पर समस्त खर्चा उठा रहे हैं। जिसमें पौधों की सुरक्षा व देखरेख करने का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर समिति के संरक्षक कमल बिष्ट, संयोजक ज्योति सतवाल, महा​सचिव वंदना सिंह, सदस्य गीता बिष्ट, विमला नगरकोटी, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष दीपकांत पांडे के अलावा स्थानीय नागरिक कुंदन सिंह बिष्ट, पंकज सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, अशोक उप्रेती आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments