HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत बाजार हफ्ते में दो दिन पूरी तरह बंद रखें, व्यापार मंडल...

रानीखेत बाजार हफ्ते में दो दिन पूरी तरह बंद रखें, व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रानीखेत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रानीखेत ने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर चिंता जताई है। इससे व्यापारी भयग्रस्त हैं। यह बात व्यापार मंडल रानीखेत ने कही है। रानीखेत व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी रानीखेत को इस आशय का ज्ञापन सौंपा है। जिसमें रविवार व सोमवार को रानीखेत में बाजार पूरी तरह बंद रखने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या रानीखेत क्षेत्र में बढ़ रही है। जिससे व्यापारियों को खतरा महसूस हो रहा है। ज्ञापन में आम लोगों व व्यापारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर दवाईयों की दुकानों को छोड़कर फड़ों समेत सभी दुकानों को हफ्ते में दो दिन रविवार व सोमवार को पूरी तरह बंद रखने की मांग की है। ज्ञापन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवंत नेगी, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, उप सचिव मनोज पंत आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments