HomeBreaking Newsबिग न्यूज : उत्तराखंड में खिलाड़ियों की बल्ले—बल्ले, प्रोत्साहन राशि दोगुना हुई

बिग न्यूज : उत्तराखंड में खिलाड़ियों की बल्ले—बल्ले, प्रोत्साहन राशि दोगुना हुई

ADVERTISEMENTS

📌 जारी हुआ शासनादेश, जानिए कितनी मिलेगी धनराशि !

सीएनई डेस्क। उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। खिलाड़ियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को अब दोगुना कर दिया गया है। अब राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जितने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 12 लाख, आठ लाख और 6 लाख रुपए दिए जायेंगे।

बताना चाहेंगे कि पहले राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जितने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार 06, 04 और 03 लाख रुपए देती थी। इस बार यह प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर दी है, जिसका शासनादेश भी जारी हो चुका है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि धामी सरकार राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। प्रोत्साहन धनराशि बढ़ाने का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय समेत ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी 38वें राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक लाकर प्रदेश का नाम बढ़ाएं। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहे है। जिसके लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

तो इस बार मिलेंगे ई—वेस्ट से बने पदक

उत्तराखंड में 28 जनवरी 2025 से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के खिलाड़ी आएंगे। इसमें 32 खेल होंगे, जिनमें 4 उत्तराखंड के ट्रेडिशनल गेम्स को लेने की बात भी चल रही है। देश में पहली बार ग्रीन गेम्स थीम खेलों का आयोजन हो जा रहा है, जिसमें इको फ्रेंडली माध्यम ही अपनाया जाएगा। प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग हो, इसपर जोर दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार ई-वेस्ट से बने पदकों से खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा।

जारी हुआ शासनादेश
जारी हुआ शासनादेश
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments