HomeUttarakhandAlmoraप्लास्टिक है पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्मूलन के लीजिए दृढ़ संकल्प

प्लास्टिक है पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्मूलन के लीजिए दृढ़ संकल्प

ADVERTISEMENTS

✒️ राजकीय महाविद्यालय गुरुडाबाज में लगा शिविर

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा

राजकीय महाविद्यालय गुरुडाबाज, अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ‘प्लास्टिक उन्मूलन’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय शिविर में प्लास्टिक उन्मूलन के विषय में प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तदुपरांत स्वयंसेवियो ने एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों से प्लास्टिक उन्मूलन के विषय में स्वयंसेवियो को जागरूक किया। जिसमें महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. मंजू चंद्रा ने प्लास्टिक उन्मूलन के विषय में कहा कि प्लास्टिक कचरे का बढ़ता अंबार मानवीय सभ्यता के लिए सबसे बड़ा संकट के रूप में उभर रहा है। इसीलिए हमें प्लास्टिक उन्मूलन के लिए दृढ़ संकल्प करना चाहिए।

कार्यक्रम अधिकारी जसवीर सिंह ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव तथा इसे रोकने के संबंध में अपनी बात रखी। शारीरिक सत्र में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने आसपास क्षेत्र में प्लास्टिक उन्मूलन ‘पॉलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान’ चलाया। पूरे क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार ‘भोज’, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. मंजू चंद्रा, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. दीपाली कनवाल, हिमांशु पंत, एनएसएस के स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments