पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस आज पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।…

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस आज पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

समाजिक कार्यकर्ता प्रकाश रावत व अतुल बिष्ट के अलावा विनोद जोशी, विनोद कुमार (पप्पू) ने मिलकर कुल 25 पेड़ लगाए। जिसमे सिल्वर ओक, देवदार, बांज और चिनार के पेड़ शामिल हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा प्रकृति को हरा—भरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्लास्टिक के प्रयोग से बचने की सलाह भी दी।

सामाजिक कार्यकर्ता अतुल बिष्ट ने कहा कि आज जो पेड़ लगाए गए हैं उनकी पूरी तरह से जिम्मेदारी लेता हूं कि इन्हें खाद, पानी समय—समय पर देता रहूंगा। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कम से कम एक पेड़ आज के दिन सभी लोगों ने लगाना चाहिए। पर्यावरण के महत्व के बारे में बच्चों को बताना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *