HomeBreaking NewsBreaking Uttarakhand : गंगोत्री दर्शन को आये तीर्थ यात्री को आया हार्ट...

Breaking Uttarakhand : गंगोत्री दर्शन को आये तीर्थ यात्री को आया हार्ट अटैक, मौत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्ट, उत्तरकाशी

गंगोत्री धाम के दर्शन के दौरान एक तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस शुक्रवार को मुंबई निवासी दीपक 62 साल अपने परिजनों संग गंगोत्री धाम के दर्शन करने गए थे। बताया जा रहा है कि मंदिर में पूजा—अर्चन कर जब वह वापस लौटने की तैयारी ही कर रहे थे तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई और वह वहीं बैठ गये। जिसके बाद परिजन व पुलिस कर्मी उन्हें निकटवर्ती अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ज्ञात रहे कि गंगोत्री व यमनोत्री धाम में दर्शन के दौरान इससे पूर्व भी कई यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है।

ज्ञात रहे कि बुधवार देर रात भी यहां एक महिला यात्री और एक नेपाली मूल के मजदूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बताया गया है कि सुनीता (62 साल) पत्नी सुधाकर खडीकर निवासी जिला इंदौर, मध्य प्रदेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसे बड़कोट सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। वहीं व्हील चेयर चलाने वाले एक नेपाली मूल के मजदूर लाल बहादुर की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।

यह भी बता दें कि स्थानीय प्रशासन स्तर पर हालांकि मेडिकल रिपोर्ट देखी जाती है। फिर भी समय—समय पर धाम की यात्रा पर आने वालों से आग्रह किया जाता रहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति दिल की बीमारी या दमा जैसे रोगों से पीड़ित हो तो वह धाम की यात्रा करने से बचे, क्योंकि पहाड़ों में अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर सांस फूलने ओर हवा का दबाव कम होने की ​अकसर शिकायत होती है। इस दौरान पूर्व से हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी बना रहता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments