HomeAccidentदु:खद हादसा: बागेश्वर जिले में पिकअप खाई में गिरी, 03 की मौत

दु:खद हादसा: बागेश्वर जिले में पिकअप खाई में गिरी, 03 की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कपकोट पुलिस क्षेत्रांतर्गत पतियासार के ढक्यूला के पास एक पिकअप खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में तीन ही लोग बैठे थे। सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर सभी मृतकों को खाई से निकाला गया। पंचनामा भर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके 02-सीए-0842 मंगलवार अपराह्न राशन लेकर भराड़ी से खलझूनी जा रहा था। पतियासार के ढक्यूला के पास चालक व वाहन स्वामी सूपी निवासी 40 वर्षीय बलराम पुत्र किशन राम वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत 45 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सूपी तथा 25 वर्षीय संजय कुमार पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी की मौत हो गई। वाहन में तीन लोग बैठे थे। क्षेत्र के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग को दी।

सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला। पंचनामा भरने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि वाहन में तीन लोग बैठे थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद सूपी तथा रिखाड़ी से भी मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments