HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में फोटो वॉक 18 अगस्त...

अल्मोड़ा : विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में फोटो वॉक 18 अगस्त को

ADVERTISEMENTS

उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी की बैठक

“Village Life of Almora” है इस बार की थीम

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कोई भी हो सकता है शामिल, पूर्व सूचना अनिवार्य

World Photography Day 2022, Friday, 19 August

उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी के तत्वाधान में 19 अगस्त को होने जा रहे विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार 18 अगस्त को फोटो वॉक का आयोजन करेगा। इस बार की थीम “विलेज लाइफ ऑफ अल्मोड़ा” रहेगी। जिसके तहत अल्मोड़ा के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर छायांकन किया जायेगा। आयोजन में सम्मलित होने के इच्छुक लोगों को पूर्व सूचित करना अनिवार्य है।

उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी की बैठक में आने वाले 19 अगस्त ”विश्व छायांकन दिवस” मानने हेतु सभी सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया और 19 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम एवं गतिविधि की रूप रेखा तैयार की गयी। कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी सदस्यों ने विचार प्रस्तुत किये और सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि उदयशंकर फोटोग्राफी अकादमी 19 अगस्त विश्व छायांकन दिवस के उपलक्ष्य में एक फोटो वाक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

तय हुआ कि इस बार फोटोवाक कि थीम होगी “विलेज लाइफ ऑफ अल्मोड़ा”। जो कि 18 अगस्त को अल्मोड़ा के नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में की जाएगी। इस आयोजन मे कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है, परन्तु उसे आने से पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा, ताकि आने-जाने में सदस्यों को परेशानी ना उठानी पड़े। इस के लिए वह क्लब के पदाधिकारियों नीरज पांगती, रमिज़ खान और वैभव जोशी को सूचित कर के अपना स्थान सुनिश्चित कर सकता है। उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी (UDAY SHANKAR PHOTOGRAPHY ACADEMY) के फेसबुक पेज से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संस्था अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह मिराल द्वारा शहर के सभी छायाकारों से अपील कि है कि वह जायदा से ज्यादा संख्यां मे आ कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने की कृपा करें।

संस्था सचिव जयमित्र बिष्ट ने ये भी जानकारी दि कि शहर मे होंने वाले नंदा देवी महोत्सव मे भी संस्था द्वारा कुछ गतिविधयो का आयोजन किया जायेगा, जिसकी जानकारी समय आने पर दी जाएगी। बैठक में संस्था उपाध्य्क्ष चेतन कपूर, उपसचिव नीरज पांगती, वैभव जोशी, मोनू मैनन, रमीज़ खान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments