HomeDelhiUttarakhand : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातर दूसरे दिन उछाल, हल्द्वानी में...

Uttarakhand : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातर दूसरे दिन उछाल, हल्द्वानी में ये है कीमत

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आयी तेजी के साथ ही देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली में दोनों ईंधनों की कीमतों में आज 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। कंपनियों ने मंगलवार को भी इसी कीमत से दाम बढ़ाए थे।

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी में पेट्रोल 80 पैसे की बढ़त के साथ 97.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80 पैसे बढ़कर 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 85 पैसे की बढ़त के साथ क्रमशः 111.67 और 95.85 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार के मुकाबले आज आंकड़ो में उछाल आया है। लंदन ब्रेंट क्रूड 1.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 117.27 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.39 प्रतिशत चढ़कर 110.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..97.01…….. 88.27
कोलकाता ……106.34……..91.42
मुंबई …………..111.67………95.85
चेन्नई……………102.91……….92.95

हल्द्वानी में पेट्रोल-डीजल के दाम
हल्द्वानी। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से लोगों को बड़ा झटका लगा है। लगातार दूसरे दिन सरकारी तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है। हल्द्वानी में मंगलवार को पेट्रोल 93.94 रुपये व डीजल 87.39 रुपये प्रति लीटर बिका। वहीं बुधवार को पेट्रोल 94.74 पैसे और डीजल 88.19 पैसे बिका। जबकि 14.2 किलो के रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। हल्द्वानी में इंडेन का घरेलू गैस सिलिंडर 970 रुपये पहुंच गया है। एलपीजी की किमतें बढ़ने से नैनीताल जिले में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा।

मेगा इवेंट सीएम धामी का शपथ ग्रहण, मोदी—योगी भी रहेंगे मौजूद

हृदयविदारक : जहरीली टॉफी खा लेने से 04 बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम

लालकुआं : युवक को भारी पड़ा युवती से चैटिंग करना, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments