HomeUttarakhandAlmoraगुलदारों का आतंक : नृसिंहबाड़ी में घर से उठा ले गया पालतू...

गुलदारों का आतंक : नृसिंहबाड़ी में घर से उठा ले गया पालतू कुत्ता, पांडेखोला में सरेआम आवाजाही से दहशत, तमाशबीनों की लगी भीड़

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। सिर्फ पालतू व आवारा पशुओं पर ही नही, अब तो गुलदार इंसानों पर भी हमले कर रहे हैं। ज्ञात रहे कि हाल में एक मासूम बालक व ​महिला की जान आदमखोर हो चुके गुलदार ले चुके हैं। जिनकी टोह में शिकारी भी लगे हुए हैं। वहीं आज पुन: गुलदारों ने पांडेखोला व नृसिंहबाड़ी मोहल्ले में दहशत मचा दी। शुक्रवार देर रात गुलदार ने नृसिंहबाड़ी मोहल्ले में एक बिल्ली को मार डाला व एक पालतू कुत्ते को घर से ही उठा ले गया, वहीं शनिवार शाम पांडेखोला में गुलदार दिखाई देने के बाद तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां नृसिंहबाड़ी मोहल्ले में गुलदार की लगातार आवाजाही हो रही है। खाली पड़े प्लाटों में बेतरतीब उगी झाड़ियां इसका आश्रय स्थल बन चुका है। गत रात्रि गुलदार ने एक पहले एक बिल्ली को मार डाला उसके बाद एक भवन की छत में टहल रहे पालतू कुत्ते को उठा ले गया। गुलदार की लगातार आवाजाही से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। उन्होंने नगर पालिका से यहां अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं आज शनिवार की शाम पांडेखोला में पुन: गुलदार घूमता दिखाई दिया। जिसके बाद मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि यहां​ पिंजड़ा भी लगाया गया है, लेकिन कुछ लोग हो—हल्ला मचा और फोटो खींचने के प्रयास में गुलदार को चौंका दे रहे हैं। जिस कारण वह पिंजड़े में कैद नही हो पा रहा है। पांडेखोला में दोबारा गुलदार दिखाई देने पर भाजपा जिला अध्य्क्ष रवि रौतेला, सभासद अमित साह मोनू, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद आदिन ने वन विभाग से वार्ता की। इधर वन विभाग के अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह गुलदार दिखाई देने पर बेवजह भीड़ जमा न करें, जिससे स्थिति कभी भी भयानक हो सकती है।

रोचक ख़बरों के लिए हमारे youtube channel को subscribe करना न भूलें —

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments