HomeBreaking Newsबीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा, जानिए किन मुद्दों पर हंगामा

बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा, जानिए किन मुद्दों पर हंगामा

CNE Reporter, Betalghat

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ विधायक व सीडीओ की मौजूदगी में बैठक

बेतालघाट ब्लॉक सभागार में डेढ़ साल बाद हुई बीडीसी बैठक में जहां पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, मोटर मार्ग आदि के मुद्दे छाए र हे, वहीं 40 प्रस्ताव पास हुए। जनप्रतिनिधियों में सबसे ज्यादा गुस्सा सिंचाई नहरों की बदहाल स्थिति पर देखा गया। उनका कहना था कि दो साल से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों की मरम्मत नहीं कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि बेतालघाट ब्लॉक सभागार में ब्लाॅक प्रमुख आनंदी बधानी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान बैठक में विधायक सरिता आर्या व सीडीओ डॉ संदीप तिवारी उपस्थित रहे। बैठक में लोक निर्माण विभाग नैनीताल रामनगर/पीएमजीएसवाई, उत्तराखंड जल संस्थान एवं जल निगम, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं उरेडा, तराई सिंचाई खंड/लघु सिंचाई/नलकूप विभाग के कार्यों पर चर्चा की गई।

विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं के विषय में जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। साथ ही सदन में पेयजल, विद्युत, सिंचाई, मोटर मार्ग की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आपदा में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरें ज्यों की त्यों पड़ी हुई है। आपदा के दो साल बीतने के बावजूद अब तक सिंचाई नहरों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ब्लॉक के विद्यालय भी जर्जर हालत में हैं।

वहीं प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखरदानी ने कहा कि कोसी घाटी की आमबाड़ी, बिसगोली, तल्लीसेठी, मल्लीसेठी की प्रमुख नहरों के लिए पिछले 02 वर्षों से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक एक बार किसी कार्य को नही किया गया है। उन्होंने इस मुद्दे पर आत्मदाह की चेतवानी तक दे डाली। वही उन्होंने नैनीताल विधायक सरिता आर्य को खुले मंच पर कहा कि अगर कार्य नही हुए तो बेतालघाट क्षेत्र में आने पर हमेशा विरोध झेलना पड़ेगा। वहीं शेखर दानी ने लोनिवि द्वारा पिछले 3 वर्षों से सड़क पर झाड़ियों तथा मार्ग को ठीक ना करने पर विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करने की अपील की।

वही कन्नू गोस्वामी ने गरमपानी खैरना बाजार के पीछे सुरक्षा दीवार ना बनने पर विभाग पर दोष लगाया। कहा कि विभाग की गलतियों के चलते इस कार्य को हाइकोर्ट भेजा गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बाहरी लोगों को बुला कर कार्य करवाना बाजार के लोगो पर भारी पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद ढौडियाल ने ब्लॉक प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लॉक के 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ अनदेखी की जा रही है। 04 साल बीत जाने के बाद भी उनको किसी भी कार्य योजना में सम्मिलित नही किया गया है। जिससे एभी तक ग्राम सभा मे कोई भी कार्य नही किया जा सका है। साथ ही तल्ला बर्धो ग्राम प्रधान भुवन मेहरा ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर कार्यवाही नही होने पर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। इसी के साथ धारी खैरनी पेयजल पंपिंग योजना को जल्द से जल्द दुरुस्त कराए जाने की मांग की गई।

ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी द्वारा पीएमजेएसवाई के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए समस्याओं का समाधान करने को कहा गया। साथ ही ब्लॉक प्रमुख ने जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने को कहा। विधायक सरिता आर्या ने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गौर कर कार्रवाई की जाए। पीडब्ल्यूडी व पीएमजेसीवाई से गुणवत्ता युक्त कार्य करने को कहा गया। साथ ही सड़कों की झाड़ियां कटवाने के निर्देश दिए। जल निगम व जल संस्थान से आपस में तालमेल बना कार्य करने को कहा।

सभी अधिकारियों से कहा कि जो भी कार्य होते है वह अधिकारियों के संज्ञान में होना चाहिए। साथ ही क्षतिग्रस्त विद्यालयों को दुरुस्त किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक का संचालन ग्राम विकास अधिकारी दीपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में विधायक सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, एसडीएम पारितोष वर्मा, डीपीआरओ सुरेश प्रकाश बैनी, बीडीओ महेश चन्द्र गंगवार, एबीडीओ विनोद कुमार, एडीओ पंचायत भूपाल बिष्ट, एसीएमओ रश्मि पंत, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सतीश पंत, नवीन पुरी, वीपीडीओ पीतांबर आर्या, वीडीओ भानु पांडे, समस्त विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Read More

भारत में खुला Apple का पहला स्टोर, किराया 42 लाख रुपए महीना
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments