HomeUttarakhandBageshwarBreaking News: बागनाथ में लोगों के सब्र का बांध टूटा, सूखे हलक...

Breaking News: बागनाथ में लोगों के सब्र का बांध टूटा, सूखे हलक व खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे लोग, मुख्य सड़क की जाम

— एक सप्ताह से नहीं हुई पेयजलापूर्ति
दीपक पाठक, बागेश्वर
नगर के तहसील रोड सहित मजियाखेत, तहसील कालोनी में विगत एक सप्ताह से पानी के बगैर लोगों के हलक सूखे हैं। पेयजलापूर्ति ठप होने से आक्रोशित लोगों के सब्र का बांध आखिर आज टूट ही गया। आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ तहसील मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम कर दिया। प्रशासन काफी मशक्कत के बाद जाम खोल पाया।

मालूम हो कि विगत 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच हुई तेज बारिश के कारण जनपद में व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है।। जिसमें दर्जनों पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी। जिस वजह से पूरे नगर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। कुछ स्थानों पर 3 दिन बाद तो पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गयी। लेकिन तहसील मजियाखेत, सैज, आदर्श कॉलोनी, आदि क्षेत्रों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों का गुस्सा आक्रोश में बदल गया। आज सैकड़ो महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ तहसील के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 309 जाम कर दिया। जिस कारण बरेली-बागेश्वर-बेरीनाग मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गयी।

आंदोलन कारी महिलाओं ने जिला प्रशासन व नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी जाम की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पहुँचकर आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं के आक्रोश के सामने उनकी एक भी चली। काफी मशक्क्त के बाद प्रशासन द्वारा 2 दिन के अंदर पानी की आपूर्ति सुचारू किये जाने के बाद महिलाओं ने जाम खोला। प्रदर्शन करने वालो में तारा काण्डपाल, गीता काण्डपाल, निरूपा कक्कड़, पिंकी कपूर, दीपा जोशी, आशा जोशी, गीता बचखेती, आनंदी देवी, गीता जोशी, भावना देवी, मोहिनी तिवारी आदि मौजूद थे।
जल्द मिलेगा पानी: जायसी

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने कहा कि विगत दिनों हुई बारिश से मजियाखेत पेयजल योजना काफी क्षतिग्रस्त हो गयी थी। जिस कारण क्षेत्र की पेयजलापूर्ति बाधित हो गयी थी। लेकिन पालिका द्वारा लगातार क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत का काम किया जा रहा है सम्भवतया दो दिन बाद ही पेयजलापूर्ति बहाल हो पायेगी। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील भी की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments