HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में गुलदारों की दहशत, मोहल्लों में आवाजाही से सहमे लोग, Cctv...

अल्मोड़ा में गुलदारों की दहशत, मोहल्लों में आवाजाही से सहमे लोग, Cctv में हुए कैद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर के लक्ष्मेश्वर वार्ड के कर्नाटक खोला में गत देर रात्रि गुलदारों के देखे जाने से दहशत कायम हो गई है। यहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में तीन गुलदार देखे गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोअर माल रोड, डाइट मैदान के पास तीन गुलदार गत रात्रि करीब 12.30 बजे बेखौफ घूमते दिखाई दिये। स्थानीय नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कर्नाटक ने अपने घर के बाहर से इनके गुर्राने की आवाज सुनी। जब इन्होंने अपने निवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर दौड़ाई तो एक नहीं तीन गुलदार सड़क मार्ग से उनके आंगन में दाखिल होते दिखे।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एक सप्ताह और बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू, लेकिन मिलेगी यह छूट, सोमवार को होगा अंतिम फैसला

इधर जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने प्रभागीय वनाधिकारी से जनहित में अविलम्ब गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आये दिन नगर के विभिन्न मोहल्लों एंव व्यस्त आबादी क्षेत्र में गुलदारों के सांयकाल, रात्रि एवं प्रातःकाल में घूमते देखा जा रहा है, जिससे हर किसी को खतरा है। नगर क्षेत्र में गुलदारों की सक्रियता को देखते को देखते हुए वन विभाग वन विभाग को उचित कार्ययोजना बनाकर इन्हें पकड़ने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही एक पेट्रोलिंग टीम का तात्कालिक तौर पर गठन भी होना चाहिए ताकि जनता समय रहते संबंधित विभागीय दस्ते को गुलदार आने की सूचना उपलब्ध करा सके। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से शीघ्र कदम उठाने की मांग की है।

Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

गुलदार प्रभावित मोहल्लों में तत्काल लगायें पिंजड़े : प्रकाश चंद्र जोशी

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि काफी लम्बे समय से अल्मोड़ा नगर के अनेक इलाकों में गुलदारों का आतंक निरंतर बढ़ रहा है। नगर के कर्नाटक खोला, पाण्डे खोला, कपीना, डाइट, लक्ष्मेश्वर, चौसार, खोल्टा, थपलिया, कनोली, तल्ला जोशी खोला, नरसिंह बाड़ी, सरकार की आली, रैलापाली, सिकुड़ा, खत्याड़ी, ब्राइटन कार्नर (विवेकानंद कार्नर) लोअर माल रोड आदि इलाकों मे गुलदारों की आवाजाही लगातार है। जिससे नागरिकों भय बना हुआ है। कभी—कभी तो बाजार से जुड़े क्षेत्रों जैसे मल्ला जोशी खोला, पल्टन बाजार, थाना बाजार तक भी इनका आगमन हो जाता है। आफीसर कालोनी व खगमरा मे तो प्रायः दिखाई ही देते हैं। वन विभाग ने यद्यपि पूर्व में पिजड़े लगा कर पकड़ने का प्रयास अवश्य किया गया है, लेकिन अपेक्षित सफलता नही मिल पाई है। गत रात्रि ही कर्नाटक खोला में सुनील कर्नाटक के घर के सीसीटीवी में तीन गुलदारों की एक साथ घूमने की वीडियो सामने आई है। वन विभाग प्रशासन से अनुरोध है कि उक्त इलाके में कम से कम दो—तीन जगह पिंजरे लगाए जाएं और ऐसा तरीका निकाला जाय जिससे ये पकड़ में आ सकें।

उत्तराखंड में सुधर रहे कोरोना के हालात, नए मामलों कमी दर्ज, आज 1927 मरीज हुए ठीक

शानदार पहल : यहां बिना वैक्सीनेशन के नही मिलेगी शराब, अब वाइन शॉप की बजाए टीकाकरण की लाइन में खड़े दिख रहे पियक्कड़

कनाडा के इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल से मिली दफन की गई 215 बच्चों की लाशें, खुदाई का काम जारी

Uttarakhand : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, ​कहा हार्ट अटैक से हो गई मौत, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

CNE National : यहां तीन बच्चों की मां ने एक सिपाही पर लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फिर नहर में कूद दे दी जान

शर्मनाक : पुल से नदी में फेंक दिया कोरोना संक्रमित का शव, एक ने पहनी थी पीपीई किट

Special News : मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस एक साथ, लेकिन मौत हुई हार्ट अटैक से, देश में पहली बार देखा गया ऐसा अनोखा केस

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments