HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: चीन से व्यापारिक एवं राजनैतिक रिश्ते तोड़ें: पीसी तिवारी

अल्मोड़ा: चीन से व्यापारिक एवं राजनैतिक रिश्ते तोड़ें: पीसी तिवारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने केंद्र सरकार से भारतीय जवानों पर हमला करने वाले चीन की सभी व्यापारिक एवं राजनैतिक रिश्तों को तोड़ने की मांग की है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी कहा कि गलवान घाटी में जवानों पर हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है और आक्रोश को देखते हुए प्रधानमंत्री को तत्काल कड़ा संदेश देने का साहस करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से कुछ लोग व संगठन चीनी सामान के बहिष्कार का अभियान चलाए हुए हैं, मगर सरकारों की गलत नीतियों के कारण भारतीय बाजार चीनी सामान से पटे हैं। श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि चीनी राष्ट्रपति जिंगपिंग से निजी संबंधों व अच्छी दोस्ती के चलते चीन व भारत के आयात-निर्यात में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि चीन निर्माण भारत के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। इसलिए वह सदैव लाभ की स्थिति में रहता है। जिस कारण आत्मनिर्भर भारत का सपना सिर्फ नारा बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि नरमी दिखाने के बजाय सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कठोर कदम उठने चाहिए। देश की जनता को भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम पर पूरा भरोसा है और अगर सरकार ठोस कदम उठाती है, तो पूरी एकजुटता से देश की जनता सरकार के साथ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments