HomeUttarakhandAlmoraशिक्षकों के अवशेष लंबित देयकों का तत्काल करें भुगतान, जूहा शिक्षक संघ...

शिक्षकों के अवशेष लंबित देयकों का तत्काल करें भुगतान, जूहा शिक्षक संघ की बैठक

ADVERTISEMENTS

⏩ शैक्षिक उन्नयन पर विकास खंडवार समीक्षा

⏩ शिक्षण को रोचक बनाने पर जोर

⏩ विद्यालयों में रिक्त पदों में नियुक्ति की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद- अल्मोड़ा की बैठक में शासन से शिक्षकों के अवशेष लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। साथ ही सरकार द्वारा निजी विद्यालयों को प्रोत्साहित करने की नीति पर विरोध दर्ज किया गया।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अल्मोड़ा की जनपदीय कार्यकारिणी की यहां संघ भवन अल्मोड़ा में हुई बैठक में तमाम ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।शैक्षिक उन्नयन पर विकास खंडवार समीक्षा की गयी। जिसमें वक्ताओं द्वारा शिक्षण में नई तकनीकों व विधियों का प्रयोग शिक्षण को रोचक बनाने की बात कही गयी तथा सरकार द्वारा निजी विद्यालयों को प्रोत्साहित करने की नीति का विरोध किया गया। विद्यालयों में रिक्त पदों में नियुक्ति के साथ ही अन्य आधुनिक संसाधनों को उपलब्ध कराने की मांग की गयी, जिससे राजकीय विद्यालयों के छात्र भी आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सकें।

वक्ताओं ने कहा कि विद्यालयों में अभी तक कुछ विषयों की पाठ्य पुस्तकें प्राप्त नहीं हुई हैं। शीघ्र सभी विषयों की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जायें। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत कार्यरत शिक्षकों के जी.पी.एफ. अभिलेखों में अंकना पूर्ण नहीं है, उन्हें विकास खंड स्तर पर शीघ्र पूर्ण कराया जाय तथा शिक्षकों के अवशेष लम्बित देयकों का शीघ्र भुगतान किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि विकास खंड स्तर पर चयन वेतनमान प्रकरणों का शासनादेश के अनुसार वर्ष में दो बार निस्तारण किया जाये, जिससे कि प्रकरण लम्बित न रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय बिष्ट तथा संचालन जिला मंत्री युगल मठपाल ने किया। बैठक में पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष जगतसिंह नेगी, प्रान्तीय उपाध्यक्ष पंकज पाण्डे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ख्याली दत्त रिखाड़ी, पुष्कर सिंह कुंवर, राजेश जोशी, डॉ. महेंद्र मिराल, पूरन चन्द्र पाण्डे, भगवन्त सिंह रावत, शोभा नेगी, कमलेश जोशी, नीलिमा पाण्डे, ललित जोशी, पंकज पंत, महेन्द्र सिंह बोरा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments