HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज: हर कार्यकर्ता भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने के लिये...

लालकुआं न्यूज: हर कार्यकर्ता भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने के लिये कमर कस ले: पवन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं । 25 एकड़़ सेंचुरी पेपर मिल की श्रमिक कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी की 3 व 4 शक्ति केंद्रो कि आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता पवन कुमार चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश करते हुए वर्तमान सरकार व पार्टी के द्वारा आज तक किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से चुनाव की तैयारी में लग जाने पर जोर दिया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व मुख्य वक्ता पवन कुमार चौहान ने कहा कि भाजपा खानदानी पार्टी नहीं है भाजपा में ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी उच्च सदन में पहुंचाने का काम करती हैं । उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार मुक्त देश है तथा भाजपा जो जनता से वादा करती हैं वह किसी हाल में पूरा करती हैं ।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से जोर देते हुए कहा प्रदेश सरकार के विकास कार्यो बदौलत एक बार फिर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हर एक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घर – घर सरकार की जनविकास नीतियों को पहुंचाना है ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सकें।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण बिष्ट , प्रेमनाथ पडिंत, अनुसुचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य, महिला मोर्चा कि अध्यक्ष ममता चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments