HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिले की विभिन्न तहसीलों में पटवारियों का प्रदर्शन, गुस्सा उगला

Bageshwar News: जिले की विभिन्न तहसीलों में पटवारियों का प्रदर्शन, गुस्सा उगला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राजस्व निरीक्षकों व उप निरीक्षकों ने तहसील परिसर पर धरना आज भी जारी रहा। इस दौरान बैठक में उन्होंने इस बात पर कड़ा गुस्सा उगला कि 15 दिन आंदोलन के बाद भी शासन-प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है।

शुक्रवार को बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, कांडा व काफलीगैर तहसील परिसरों पर पटवारियों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और धरना दिया। इस दौरान सभा में उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से वह हड़ताल पर हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। भूमि और अन्य प्रमाणपत्रों के लिए उन्हें ग्रामीणों के फोन आ रहे हैं। भूमि खरीद आदि भी नहीं हो पा रही है। कई खरीदारों के रजिस्ट्रेशन रुके हुए हैं। उसके बावजूद भी सरकार नहीं जाग रही है। लोग यदि परेशान रहे तो इसका खामियाजा सरकार को ही भुगतना पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार ने कहा कि सरकार ने उनसे वादा किया था कि उनकी मांग पूरी होगी, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा संघों की आपसी सहमति के आधार पर संगठन की आपत्ति के बाद भी एकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस दौरान उन्होंने 16 वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन पर कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी जताई, साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की। इस मौके पर कुंदन सिंह मेहता, सुरेंद्र कुमार, सुरेश सिंह राठौर, प्रवीण सिंह टाकुली, रमेश चंद्र, भगवती जोशी, मनोज कुमार, पप्पू लाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments