HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की एक और नाकामी—भोज

अल्मोड़ा: पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की एक और नाकामी—भोज

— कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने मामले पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पटवारी/लेखपाल परीक्षा का पेपर लीक होने पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुड्डू’ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि पेपर लीक के इस मामले को सरकार की एक और नाकामी है।

श्री भोज ने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने बड़ी उम्मीद और बेहतर भविष्य की आशा में हर्जा—खर्चा कर परीक्षा दी थी, लेकिन फिर उन पर कुठाराघात हुआ है। उन्होंने कहा​ कि यह भाजपा सरकार की नाकामी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विगत मामलों की तरह इस बार भी कोई कड़ी कार्रवाई की उम्मीद नजर नहीं आती। सरकार के ढीले रवैये से दोषियों के हौंसले बुलंद हैं। श्री भोज ने कहा है कि युवाओं की मेहनत व उम्मीदों पर पानी फेरने के इस घटनाक्रम की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments