HomeAccidentनदी में गिरी यात्री बस, लगातार निकाली जा रही लाशें, सवार थे...

नदी में गिरी यात्री बस, लगातार निकाली जा रही लाशें, सवार थे 55 यात्री

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

मध्य प्रदेश से एक हृदय विदारक घटना की सूचना आ रही है। यहां 55 यात्रियों को लेकर इंदौर से पुणे जा रही एक यात्री बस धार-खरगोन के बीच उफनाई नर्मदा नदी में जा गिरी। बस में सवार कुल 55 यात्रियों में से रेस्क्यू टीम अब तक केवल 12 लाशें ही निकाल पाई है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीबी 10 बजे महाराष्ट्र राज्य परिवहन की धामनोद में खलघाट के पास यात्रियों से खचाखच भरी बस एक बस अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में गिर पड़ी। बस पहले टू-लेन पुल की रेलिंग से टकराई और उसे तोड़ते हुए नदी में गिर गई। यह हादसा पुल पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ है।

सूचना मिलते ही इंदौर और धार से एनडीआरएफ की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भी पता चला है कि यह संजय सेतु नाम का पुल काफी पुराना हो चुका है। यह पुल धार और खरगोन जनपद की सीमा पर बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments