सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा नगर में यातायात प्रबन्धन के मद्देनजर कल मंगलवार से अल्मोड़ा नगर की वन—वे यातायात व्यवस्था के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह कदम एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर उठाया गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एलआर साह रोड पर वन-वे व्यवस्था प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक लागू रहेगी। इसके अलावा माल रोड अल्मोड़ा में प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।