HomeAccidentमातम में बदलीं दिवाली की खुशियां : माता-पिता की मौत, पुत्र हुआ...

मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां : माता-पिता की मौत, पुत्र हुआ अनाथ

ADVERTISEMENTSAd

नानकमत्ता| ऊधम सिंह नगर जिले में खटीमा नेशनल हाईवे पर नानकमत्ता के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। जबकि उनका 6 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीपावली के दिन हादसा होने से परिवार में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह राणा पुत्र बलवीर सिंह अपनी पत्नी 27 वर्षीय विद्या देवी और 6 वर्षीय बेटे आरुष के साथ बाइक पर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। खटीमा नेशनल हाईवे पर बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद लोगों ने घायल धर्मेन्द्र उनकी पत्नी और बेटे को खटीमा अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया है। घायल बालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ वीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments