HomeUttarakhandNainitalपंतनगर न्यूज : स्वयं सुरक्षा अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

पंतनगर न्यूज : स्वयं सुरक्षा अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पंतनगर। राष्ट्र एवं भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में चलाए जा रहे स्वयं सुरक्षा अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रजनीश पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. प्रभा शंकर शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव के पद पर डॉ. क्रांति कुमार, राष्ट्रीय सचिव के पद पर प्रभाकर जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर जितेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष के पद पर तुमुल श्रीवास्तव एवं सदस्यों के पद पर डॉ. संजय वर्मा, अभिमन्यु चौबे, गिरजा शंकर शुक्ला, शशिकांत मिश्रा एवं शैलेन्द्र सिंह को नामित किया गया। स्वयं सुरक्षा अभियान को संपूर्ण भारतवर्ष में फैलाने के लिए बृहद स्तर पर योजनाएं बनाई गयी। साथ ही साथ एक संरक्षक मंडल का भी चयन किया किया गया। जिसमे सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की, डॉ. सलील तिवारी, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. विजय दोहरे, डॉ. एस एस सिंह, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार उपाध्याय एवं डॉ. अजय कुमार उपाध्याय रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पांडे ने बताया कि बहुत जल्द नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी किया जाएगा। अभियान धर्म, जाति, क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्र एवं भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर रक्षा मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारतीय सेना के खातों को संपूर्ण भारत में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान से पंतनगर विश्वविद्यालय को जय जवान – जय किसान के नारे को भी पूर्ण करने के लिए जाना जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments