HomeUttarakhandAlmoraइलाके में गुलदार की दहशत, हरकत में आया महकमा, चौनीखेत का दौरा

इलाके में गुलदार की दहशत, हरकत में आया महकमा, चौनीखेत का दौरा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। चौनीखेत में मवेशीखोर गुलदार की आवाजाही के चलते वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही, ताकि इलाके में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि चौनीखेत में आवासीय भवन के निकट गुलदार के दिखाई देने से दहशत फैल गई थी। बच्चों द्वारा जूम कैमरे की मदद से गांव को आने वाले रास्ते में घात लगाकर बैठे गुलदार को कैद किया गया था। सीएनई में समाचार प्रकाशित होने के बाद आज टीम अनूप सिंह जीना के आवास पर पहुंची।

वन विभाग की टीम में अनुभाग अधिकारी गजेंद्र विश्वकर्मा, वन आरक्षी विपिन बिष्ट तथा वाचक दीवान बिष्ट शामिल थे। उन्होंने चौनीखेत क्षेत्र का भ्रमण कर आम जनता को सतर्क रहने की अपील की। वन विभाग की टीम ने इलाके के तमाम लोगों से कहा कि वह शाम होने के बाद अकेले घरों से बाहर न निकलें। सावधानी बरतें, क्योंकि क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है ताकि दोबारा पिंजरा लगाया जा सके।

दिन दहाड़े घर के पास बैठा था गुलदार, बच्चों ने जूम कैमरे में किया कैद

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments