HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पालिका परिषद ने सभासद संग किया पांडेखोला का निरीक्षण, आपदा...

अल्मोड़ा : पालिका परिषद ने सभासद संग किया पांडेखोला का निरीक्षण, आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर पालिका परिषद की ओर से आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के पांडेखोला का निरीक्षण करके गत दिनों अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया गया। इस मौके पर सभासद अमित साह ‘मोनू’ भी उनके साथ मौजूद रहे।

अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर वार्ड के पांडेखोला में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आम जनता से जरूरी जानकारी ली गई तथा आपदा से हुए नुकसान का एस्टीमेट भी तैयार किया गया। उल्लेखनीय है कि गत 17 से 19 अक्टूबर तक हुई भारी बारिश के बाद पालिका क्षेत्र में भी भारी क्षति पहुंची। कई प्रमुख संपर्क मार्ग व अन्य परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने तत्काल प्रभाव से देवीय आपदा से हुए नुकसान का आगणन तैयार कर फिलहाल रास्तों को खोले जाने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, कनिष्ट अभियन्ता दीपक सिंह मटियाली, सभासद अमित साह ‘मोनू’ आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments