HomeBreaking Newsपाक ने छोड़ी हाईस्पीड मिसाइल, भारत में 2 एयरबेस को हल्का नुकसान,...

पाक ने छोड़ी हाईस्पीड मिसाइल, भारत में 2 एयरबेस को हल्का नुकसान, पाक का सियालकोट एयरबेस तबाह

ADVERTISEMENTS

झूठा निकला ब्रह्मोस फैसेलिटी पर हमले का दावा

कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- S400 डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

भारत—पाक के बीच चल रहे अघोषित युद्ध को आज चौथा दिन है। पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में लगातार हमले कर रहा है। हालांकि भारतीय आ​धुनिक प्रणाली के चलते पाक के कोई भी मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं। लिहाजा पाक अब झूठ का सहारा ले रहा है।

Colonel Sophia Qureshi

आज शनिवार को विदेश और रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेस की। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइल अटैक कर रहा है। उसने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस में हमला किया, जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

पाकिस्तान अस्पताल और स्कूल को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने का दावा गलत है। S400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहे।

लगातार 55 मिनट तक धमाके

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तानी हमले से पठानकोट और आदमपुर एयरबेस को हल्का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर दोनों एयरबेस को दागने की कोशिश की। कर्नल ने पाकिस्तान का ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने का दावा झूठा बताया। सुबह पाकिस्तानी सेना ने अमृतसर के ब्यास में स्थित ब्राह्मोस मिसाइल की स्टोरेज साइट पर हमले का दावा किया था।

पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन आज (10 मई) पंजाब पर अटैक किया। पठानकोट में लगातार 55 मिनट तक धमाके हुए। पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल और बम दागने के साथ फायरिंग भी की गई। यहां दुकानें बंद करा दी गई हैं। पहले सुबह 5 बजे तेज धमाके सुनाई दिए थे।

बठिंडा, फाजिल्का अमृतसर और फिरोजपुर में भी सायरन बज रहे हैं। फिरोजपुर की DC दीपशिखा शर्मा ने कहा कि लोग अपने-अपने घरों में ही रहें। खिड़कियों से दूर रहें। प्रशासन से हरी झंडी का इंतजार करें।

जालंधर में सुबह 8 बजे धमाके हुए। आदमपुर एयरबेस के पास सुबह 15 मिनट धमाकों की आवाज सुनी गई। नाहला गांव में मिसाइल गिरी। हालांकि इससे नुकसान नहीं हुआ। यहां कैंट और आदमपुर में बाजार बंद कर दिया गया है। इसके साथ फिरोजपुर और कपूरथला में भी बाजार बंद करा दिए हैं। सिर्फ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।

अमृतसर के खासा और गांव वडाला में सुबह सेना ने ड्रोन गिराए। वडाला में घर में आग लग गई। मानसा के गांव मल सिंह वाला मे देर रात मिसाइल गिरी। होशियारपुर में टांडा उड़मुड़ के गांव सुंदरा पुत्तां, जालंधर के करतारपुर मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। अमृतसर में राजासांसी के मुगलानी कोट गांव, तरनतारन और फिरोजपुर में ड्रोन के टुकड़े बरामद हुए हैं।

इससे पहले शुक्रवार की रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने पंजाब पर ड्रोन अटैक किए। फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर और पठानकोट में ड्रोन अटैक हुआ। करीब 9 बजे फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में ड्रोन गिरने के बाद घर में आग लग गई। यहां 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात 2 बजे जालंधर के कंगनीवाल एरिया में कार पर रॉकेट नुमा चीज आकर गिरी। जंडू सिंघा गांव में सो रहे व्यक्ति पर ड्रोन के पुर्जे आकर गिरे। जिसमें वह घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments