HomeBreaking NewsBig Breaking : दंगल के दौरान उत्तराखंड के पहलवान की दर्दनांक मौत,...

Big Breaking : दंगल के दौरान उत्तराखंड के पहलवान की दर्दनांक मौत, हर कोई हैरान

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर

उप्र. से एक दिल दहला देने वाला समाचार मिला है। यहां मुरादादबाद के ठकुरद्वारा कोतवाली अंतर्गत ग्राम फरीदपुर में आयोजित दंगल में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के रहने वाले पहलवान की मौत हो गई है। मौत का कारण कुश्ती के दौरान प्रतिद्वंदी पहलवान द्वारा खेला गया एक दाव है, जिसमें उत्तराखंड के पहलवान की गर्दन टूट गई और अखाड़े में ही उसने दम तोड़ दिया। इस दु:खद हादसे के दौरान जब एक पहलवान की जीत पर लोग तालियां बजा रहे थे तभी हारने वाले दूसरे पहलवान की मौत हो गई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

दरअसल, इस घटना का खुलासा एक वायरल वीडियो से हुआ है। पता चला है कि फरीदपुर में यह घटना 2 सितंबर को हुई। यहां मेला आयोजन के दौरान एक दंगल हुआ। जिसमें दूर—दराज से काफी पहलवान आये थे। यूपी और उत्तराखंड के पहलवानों के बीच मुकाबला प्रमुख आकर्षणों में शामिल था। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उत्तराखंड के काशीपुर निवासी महेश और स्थानीय पहलवान साजिद दंगल के मैदान में उतरते हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड : यहां खाई में गिरा साइकिल सवार छात्र, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

जैसे ही मुकाबला शुरू होता है, साजिद पहलवान उत्तराखंड के महेश पर भारी पड़ जाता है। वह उसे जमीन पर पटक देता है। फिर तालियां बजनी शुरू हो जाती हैं। इसी बीच वह महेश की गर्दन पर एक झटका देता है और मुकाबला जीत जाता है। जब लोग तालियां बजा रहे थे तभी ​जमीन पर पड़े पहलवान महेश की मौत हो जाती है। खतरा भांपते हुए बहुत से लोग आते हैं और महेश को उठाते हैं, लेकिन तब तक वह दम तोड़ देता है। बताया जा रहा है साजिद द्वारा खेले गये दाव में महेश की गर्दन की हड्डी टूट गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Uttarakhand Breaking : यहां विवाहिता ने फांसी लगा दे दी जान, सुसाइड नोट से खुला यह राज

वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोइ तहरीर नही दी गई है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र के अनुसार फिलहाल उन्हें कोई सूचना कहीं से नही आई है। यदि शिकायत आई तो कार्रवाइ होगी।

Uttarakhand Breaking : जल्द होगी पुलिस खेल कोटे में भर्ती, ग्रेड पे को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments