HomeUttarakhandAlmoraAlmora News - सराहनीय : जरूरतमंदों को रा.ज.सेवा समिति उपलब्ध करायेगी Oximeter

Almora News – सराहनीय : जरूरतमंदों को रा.ज.सेवा समिति उपलब्ध करायेगी Oximeter

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

समाज सेवा के उच्च आदर्शों के प्रति समर्पित राष्ट्रीय जन सेवा समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी व महासचिव प्रकाश रावत कोरोना महामारी की इस भीषण आपदा के दौर में जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर नि:शुल्क उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने यहां जारी बयान में बताया कि अल्मोड़ा में भी ऑक्सीमीटर की काफी कमी है। जिस कारण राष्ट्रीय जन सेवा समिति ने जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर नि:शुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

Job Alert : Indian Coast Guard में अपर डिवीजन क्लर्क के लिए भर्तियां, 75 पदों के लिए 28 जून तक करें आवेदन

यहां यह बता दें कि स​मिति की ओर से निरंतर सेवा कार्य किये जा रहे हैं। गरीबों को राशन—कपड़ों आदि का वितरण हो या कोई भी अन्य सहायता राष्ट्रीय जन सेवा समिति की शोभा जोशी व प्रकाश रावत हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते आये हैं।

समिति ने नगर क्षेत्र की समस्त जनता से आग्रह किया है कि यदि किसी जरूतमंद को आक्सीमीट की आवश्यकता हो तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं –

9837622884 (प्रकाश रावत, महासचिव राष्ट्रीय जन सेवा समिति)

8171622688 (शोभा जोशी, अध्यक्ष राष्ट्रीय जन सेवा समिति)

Breaking News : अल्मोड़ा में Covid Patient में देखे गये ‘Black fungus’ जैसे लक्षण, जांच रिपोर्ट हायर सेंटर भेजी

Almora Breaking : नगर के व्यापारी की माता सहित दो महिलाओं की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments