HomeBreaking Newsसड़क चौड़ीकरण की जद में आए भवन स्वामियों को होगा भुगतान, तत्काल...

सड़क चौड़ीकरण की जद में आए भवन स्वामियों को होगा भुगतान, तत्काल करें संपर्क

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

काकड़ीघाट से क्वारब तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण की जद में आए भवन (दुकान व आवासीय परिसर) स्वामियों को विभाग द्वारा सोमवार से भुगतान किया जायेगा।

इस संबंध में एनएच के एई गिरजा किशोर पांडे ने बताया कि काकड़ीघाट से क्वारब तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस दौरान जितनी भी दुकानें व मकान टूटेंगे उनको सोमवार से क्षतिपूर्ति (compensation) देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने लाभार्थियों से निर्धारित प्रक्रियाओं (desired procedures) को पूरा करते हुए शीघ्र कार्यालय में संपर्क करने को कहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जो एफिडेविट (Affidavit) आदि बनवाना है या अन्य प्रक्रिया करनी है वह तत्काल कर लें और कार्यालय में आकर अपना भुगतान प्राप्त करें। कुल 83 लाभार्थियों को उक्त धनराशि का वितरण किया जाना है।

उत्तराखंड में अभी तक 58 हजार से अधिक राशन कार्ड सरेंडर, अब पात्रों के बनेंगे कार्ड

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments