HomeUttarakhandAlmoraप्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती पर आक्रोश, जलाई विज्ञापन की प्रतियां

प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती पर आक्रोश, जलाई विज्ञापन की प्रतियां

ADVERTISEMENTS

Highlights : इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य के पद सीधी भर्ती से भरे जाने की प्रक्रिया पर शिक्षकों का आक्रोश भड़क उठा है। उनका कहना है कि सीधी भर्ती किया जाना उन शिक्षकों के साथ अन्याय है जो पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं।

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य के पदों पर लोक सेवा आयोग द्वारा विभागीय परीक्षा की विज्ञप्ति जारी किए जाने के विरोध में आज शिक्षकों ने विज्ञापन की प्रतियां जलाई।

प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती पर आक्रोश, जलाई विज्ञापन की प्रतियां
प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती पर आक्रोश, जलाई विज्ञापन की प्रतियां

नित नए प्रयोगों से विद्यार्थियों का नुकसान

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य का पद पदोन्नति का पद हैं जिस पर सीधी भर्ती किया जाना उन शिक्षकों के साथ अन्याय है जो पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में रोज नये प्रयोग किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों का नुक़सान हो रहा है। साथ ही शिक्षकों का मनोबल भी गिर रहा है।

उन्होंने यथाशीघ्र विभागीय भर्ती हेतु जारी विज्ञप्ति को निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा ना होने पर समस्त शिक्षक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर विज्ञापन की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया।

विरोध प्रदर्शन करने वालो में हीरा सिंह बोरा, भूपाल सिंह चिलवाल, राजेंद्र कुमार जोशी, कैलाश रावत, धन सिंह धौनी, दिगंबर दत्त फूलरिया, जगदीश पांडे, गोविंद सिंह रावत, राजेश बिष्ट, मदन सिंह भंडारी, नंदा बल्लभ पांडे, सुंदर सिंह रौतेला, मयंक तिवारी, राजेंद्र रावत, शिवदत्त पांडे, पंकज टम्टा, जनार्दन तिवारी, बीडी पांडे, दीपक पांडे, डॉ कैलाश डोलियां, डा ललित पाठक, रमेश चंद्र पांडेय, देवेश कुमार तिवारी, किशन सिंह खोलिया, वीरेंद्र सिजवाली, संजय जोशी, गुरदीप सिंह राणा, दीपा उप्रेती, सरोज भोज आदि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही धौलादेवी ब्लाक में भी शिक्षकों ने प्रधानाचार्य भर्ती हेतु जारी विज्ञापन की प्रतियां जलाकर आक्रोश व्यक्त किया तथा इन पदों को पूर्व की तरह पदोन्नति से भरे जाने की मांग की। यहां ब्लॉक अध्यक्ष राजू महरा, संयुक्त मंत्री नितेश काण्डपाल, बबली गोस्वामी, कमलेश सिंह, संजय कुमार, हिमांशु बिष्ट, शेखर जोशी, हेमा जोशी, ममता मेहरा, दीपिका रानी, प्रीति जोशी, नितेश आर्य, राजेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments