HomeUttarakhandNainitalखैरना : चौकी पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशे व अपराधों के...

खैरना : चौकी पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशे व अपराधों के प्रति किया जागरूक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खैरना में आयोजित संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में चौकी इंचार्ज खैरना दिलीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। चौकी इंचार्ज ने नशे के बुरे परिणामों को लेकर बच्चों को जागरूक करने के साथ ही वर्तमान में होने वाले अपराधों के प्रति भी सचेत किया।

आज बुधवार को खैरना स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार के अलावा बरगाल ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, देवेश त्रिपाठी, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार द्वारा नशे तथा क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं तथा अपराधों को लेकर बच्चो को सचेत किया। चौकी इंचार्ज द्वारा बच्चों को मोबाइल से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया। बाल अपराध से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, महिलाओ की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर उत्तराखंड पुलिस एप आदि के बारे में भी बताया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments