HomeUttarakhandNainitalक्वारब : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चौकी इंचार्ज ने दिलाई शपथ

क्वारब : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चौकी इंचार्ज ने दिलाई शपथ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण का आयोजन जनपद के समस्त थाना चौकियों एवं फायर स्टेशनों में भी हुआ। क्वारब में चौकी इंचार्ज ने पुलिस कार्मिकों को शपथ दिलाई। इस मौके पर स्थानी नागरिक भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त कार्मिकों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने व स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी। मतदाता दिवस के अवसर पर चौकी इंचार्ज क्वारब बीके आर्या ने ने मतदाता दिवस के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उनके साथ कांस्टेबल आनंद राणा, सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत जीना व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments