HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : बोले सीएम रावत - हर क्षेत्र का विकास करना...

हल्द्वानी न्यूज : बोले सीएम रावत – हर क्षेत्र का विकास करना हमारी प्रतिबद्धता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। एफटीआई सभागार में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित किया, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा हमेशा से संवाद के कार्यक्रम करती रही है, पर आज उनके रात्रि प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से हर मुद्दे पर बातचीत की गई है। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि गैरसैंण में सरकार अपना बजट रखेगी 4 मार्च को सरकार सदन के पटल पर बजट रखने जा रही है। गैरसैण के विकास को लेकर प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास के कार्य को करना सरकार की प्रतिबद्धता में शुमार है, वही चमोली आपदा पर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि आपदा में अभी तक रेस्क्यू टीम ने 61 शवों को बरामद कर लिया है, शवों को निकालना आज भी बड़ी चुनौती है, जिस पर लगातार काम किया जा रहा है। भविष्य में सरकार इन जगहों पर किस तरह से बेहतर काम कर सकती है इस पर भी अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments