HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बिना भौगोलिक स्थिति को जांचे दे दिए सुबह के स्कूल...

अल्मोड़ा : बिना भौगोलिक स्थिति को जांचे दे दिए सुबह के स्कूल चलाने के आदेश

ADVERTISEMENTS

मनोहर सिंह नेगी ने शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एक्स सीएपीएफ एसोसिएशन उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को भेजे ज्ञापन में पहाड़ी इलाकों में छोटे बच्चों के सुबह के स्कूल खोले जाने पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने आग्रह किया है कि जहां सर्दियों की छुट्टियां पड़ती हैं, वहां सुबह के स्कूल नहीं चलाये जायें।

ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने कहा है कि उत्तराखंड मूलत: पहाड़ी प्रदेश है। यहां सरकार जो भी नियम बनाये वे यहां के ही अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन के आदेशानुसार पहाड़ी इलाके में सुबह के स्कूल का आदेश बिना भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए दे दिया गया है, जिसकी वजह से छोटे—छोटे बच्चों को व उनके अभिभावकों को परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत व संगठन की ओर से यही अनुरोध है कि जिन इलाकों में जाड़ो की छुट्टियां पड़ती है वहां सुबह के स्कूल नहीं लगने चाहिये। उन्होंने आशा जताई है कि शिक्षा मंत्री उनके इस अनुरोध का संज्ञान लेंगे।

यह भी पढ़िये — इंटर कालेजों में होगी कार्यवाहक प्रधानाचार्यों की नियुक्ति, 958 पद, यह हैं सेवा शर्तें

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments