HomeUttarakhandNainitalऑपरेशन स्माइल : 23 गुमशुदा महिला, पुरुष एवं बच्चे सकुशल बरामद

ऑपरेशन स्माइल : 23 गुमशुदा महिला, पुरुष एवं बच्चे सकुशल बरामद

ADVERTISEMENTSAd

📌 एसएसपी नैनीताल की पहल लौटा रही चेहरों पर मुस्कान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल अभियान रंग ला रहा है। 15 अक्टूबर से अब तक ऑपरेशन स्माइल टीम ने कुल 23 गुमशुदा (पुरुष– 11, महिला– 09, बालक– 02, बालिका –01) को सकुशल उनके परिजनो के सुपुर्द किया।

ऑपरेशन स्माइल : 23 गुमशुदा महिला, पुरुष एवं बच्चे सकुशल बरामद
ऑपरेशन स्माइल : 23 गुमशुदा महिला, पुरुष एवं बच्चे सकुशल बरामद

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा जारी आदेश-निर्देशों के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में 15 अक्टूबर, 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल अभियान” चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी एएचटीयू उप निरीक्षक मंजू ज्याला के नेतृत्व में “ऑपरेशन स्माइल” के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों/नाबालिकों को अथक प्रयास के बाद बरेली, टाडा पीलीभीत, जनपद नैनीताल आदि स्थानों से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

परिजनों द्वारा जनपद नैनीताल पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया गया तथा “ऑपरेशन स्माईल” अभियान की सराहना की गई। पुलिस टीम में एसआई मंजू ज्याला, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र बिष्ट, गीता कोठारी, कांस्टेबल मनोज यादव, महेंद्र भोज व दीपा सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments