HomeUttarakhandAlmora10वीं, 12वीं पास के लिए रोजगार के खुले द्वार, बंपर नियुक्तियां, साक्षात्कार...

10वीं, 12वीं पास के लिए रोजगार के खुले द्वार, बंपर नियुक्तियां, साक्षात्कार तिथि घोषित

ADVERTISEMENTS

⏩ पंतनगर और रुद्रपुर में रोजगार के अवसर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

Job Alert, Uttarakhand : जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सिडकुल में रोजगार का अच्छा मौका द्वार पर आ रहा है। इसके लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा में 06 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है। इसके जरिये कतिपय बड़ी कं​​पनियों में 1000 नियुक्तियां की जाएंगी और चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

साक्षात्कार के लिए शैक्षिक योग्यता —

सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के उन सभी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए सिडकुल पंतनगर व रुद्रपुर में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास हो और आईटीआई, स्नातक बीई, बीटेक, एमई, एमटेक हों।

आयु सीमा और साक्षात्कार की तारीख —

उन्होंने बताया कि 18 से 26 आयु वर्ग के उक्त शैक्षिक योग्यताधारी युवाओं के लिए 06 जुलाई, 2022 को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन, कार्यालय अल्मोड़ा पंडित जनार्दन जोशी आईटीआई अल्मोड़ा (आकाशवाणी के करीब) रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले के जरिये मिन्डा कार्पोरेशन, राने टीआरडब्लू तथा एडविक हाईटैक लिमिटेड के लिये 1000 अस्थायी नियुक्तियां की जानी है।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 10,340 रूपये प्रतिमाह वेतन तथा स्टाईफण्ड व अन्य भत्ते अनुमन्य होंगे। पदों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी 06 जुलाई, 2022 को प्रातः 10 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों (बायोडाटा) के साथ उपस्थित हो सकते हैं, इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क —

उन्होंने बताया कि मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग के दिशा निर्देशों का पालन करने वालों को ही रोजगार मेले में प्रवेश अनुमन्य होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कम्पनी प्रतिनिधि धमेन्द्र कुमार के दूरभाष संख्या 9761310993 तथा 7253871558 में सम्पर्क कर सकते हैं तथा रोजगार मेले के लिए अभ्यर्थी अपना पंजीकरण ww.ncs.gov.in में कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments