अल्मोड़ा : 2022 के चुनाव मैदान में सिर्फ भाजपा व आप— मोहनिया, प्रदेश प्रभारी की अल्मोड़ा में प्रेसवार्ता
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी वर्ष—2022 के चुनाव में पूरे दमखम से मैदान में उतरेगी और इसके लिए कमर कस ली है। यह बात आप के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कही। श्री मोहनिया यहां पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आने वाला चुनाव मैदान में मुख्य रूप से भाजपा व आप ही होंगे।
आप के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे दिनेश मोहनिया ने आप की भावी रणनीति पर वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस से उत्तराखंड की जनता आजिज आ चुकी है और जनता अब तीसरा ठोस राजनैतिक विकल्प चाह रही है। उन्होंने कहा कि आप ने उत्तराखंड में चुनाव मैदान में उतरने के लिए ठोस निर्णय लिया है और कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में उत्तराखंड में 10,872 बूथ प्रभारी बनाने का लक्ष्य रखा है और इनमें से 4500 बूथ प्रभारियों की नियुक्ति हो चुकी है। हर बूथ पर एक प्रभारी के साथ 10 सदस्यों की टीम रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में चुनाव लड़ा जाएगा। श्री मोहनिया ने इस बात को जोर देकर कहा कि वर्ष 2022 का चुनाव भाजपा व आम आदमी पार्टी के बीच होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आप ने सर्वे किया है। जिसके अनुसार आने वाले चुनाव में भाजपा—आप ही मुख्य रूप से चुनाव मैदान में रह पाएंगे, क्योंकि कांग्रेस के पास महज 11 विधायक हैं और इनके बाद भी कांंग्रेस आठ धड़ों में बंट चुकी है। दस सदस्य बनेंगे। 11 विधायक हैं कांग्रेस के पास। उसमें भी। उन्होंने कहा उत्तराखंड में आप तीसरा सशक्त राजनैतिक विकल्प देगी। यह भी बताया कि उनके अल्मोड़ा दौरे के दौरान आज अल्मोड़ा में 30 नये लोग आप से जुड़े हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसएस कलेर, कुमायूं संगठन मंत्री अमित जोशी, जीतू फुलारा, चंद्रशेखर जोशी, एनएल साह, वैभव जोशी, नीलम डांगी, अखिलेश टम्टा, जगदीश जोशी, नंदन मेहरा समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसके बाद श्री मोहनिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें पार्टी गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए जिले के सभी विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने—अपने क्षेत्र में गावं—मोहल्ले से अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और बूथ प्रभारियों की नियुक्ति के प्रयास तेज करें। बैठक में उक्त के अलावा मंजू चिलवाल, शिव कुमार, विनीत किशोर, नवीन चंद्र आदि शामिल थे।