HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर : पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दूसरे ने किया आत्मसमर्पण

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दूसरे ने किया आत्मसमर्पण

ADVERTISEMENTS

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पम्पोर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के घेराबंदी तथा तलाशी अभियान (कासो) के दौरान आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और एक अन्य आतंकवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह सुरक्षा बलों ने पुलवामा में पम्पोर के मीग लालपोरा में घिरे हुए आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। जब हालांकि सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों की ओर बढ़ रहे थे तो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर स्वचालित हथियार से गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। इसके कुछ घंटों के बाद एक अन्य आतंकवादी ने परिवार के सदस्यों द्वारा समझाने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया। सुरक्षा बल आतंकवादी के परिवार के सदस्यों को मुठभेड़ स्थल पर लायी थी। मुठभेड़ में दो नागरिक भी घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक नागरिक की आज सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय आबिद नबी के रूप में की गयी है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments