HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 10 लाख की चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बागेश्वर: 10 लाख की चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✍️ चमोली ले जा रहा था चरस, अदालत के आदेश पर अल्मोड़ा जेल भेजा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कपकोट थानांतर्गत एसओजी व कपकोट थाना पुलिस ने 05 किलो 72 ग्राम चरस के साथ बोरबलड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस चरस को बेचने के लिए वह चमोली जिले के हेमनी गांव ले जा रहा था। पकड़ी गई चरस की कीमत 10 लाख रुपये के करीब आंकी गई है। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने गुरुवार को कोतवाली में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम एसओजी व कपकोट थाना पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान कर्मी मार्ग पर पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। उससे पूछताछ की तो वह वहां से भागने के फिराक में था। पुलिस ने जब उसकी तालशी ली तो उसके पास बड़ी मात्रा में चरस बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम 38 वर्षीय मदन सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी बोरबलड़ा बताया। इसके बाद पुलिस उसे मय चरस के कपकोट थाने लाई। यहां चरस तोली गई तो वह पांच किलो, 72 ग्राम निकली। देर रात कपकोट थान में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद 14 दिन के न्यायिक हिरासत में उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। आरोपी इस चरस को बेचने के लिए चमोली जिले के हेमिनी गांव ले जा रहा था। वह चरस उसने अपने ही गांव से एकत्र की थी, जिसक कीमत दस लाख के करीब है। अब पुलिस इसके स्रोत की जांच करेगी। साथ ही ग्रामीण के आपराधिक इतिहास भी खंगालेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments