देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है जबकि राज्य में 1413 नए केस मिले है, तो वहीं 482 लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 4118 हो गई है।
कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 505, पौड़ी में 147, नैनीताल में 139, हरिद्वार में 299, उधम सिंह नगर में 203, अल्मोड़ा में 21, पिथौरागढ़ में 8, टिहरी में 22, बागेश्वर में 3, चंपावत में 12, चमोली में 34, उत्तरकाशी में 8, रुद्रप्रयाग में 12 नए केस मिले है, जबकि आज दून मेडिकल कालेज में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है।
इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 350885 पहुंच गया है। जिसमें से अब तक 332655 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 6688 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं और 7424 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। News WhatsApp Group Join Click Now
उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां सड़क हादसे में भाजपा के दो युवा नेताओं की दर्दनाक मौत
Uttarakhand : लग्जरी कार से हो रही थी गांजे की सप्लाई, मात्रा 100 किलो, कीमत 01 करोड़

