HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बाइक सवार युवक के कब्जे से पकड़ा एक लाख का गांजा

अल्मोड़ा: बाइक सवार युवक के कब्जे से पकड़ा एक लाख का गांजा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलांतर्गत भतरौंजखान थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने एक मोटरसाईकिल सवार युवक के कब्जे से चेकिंग के दौरान एक लाख रुपये का गांजा बरामद किया। जिसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी कि इसी बीच मोहान बैरियर से सल्ट की तरफ पनीयाली नाला रोड पर मोटर साइकिल संख्या यूपी 22 बी 6682 को चेक किया, तो बाइक सवार युवक सचिन नेगी के कब्जे से 4.085 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। आरोपी युवक 19 वर्षीय युवक सचिन नेगी पुत्र विरेन्द्र नेगी, निवासी ग्राम पटोटिया, थाना धूमाकोट, जिला पौढ़ी गढ़वाल के खिलाफ भतरौंजखान थाने में विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। मोटर साइकिल को सीज किया गया। बरामद गांजे की कीमत 1,02,125 रुपये बताई गई है। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक मोहन चन्द्रा, हेड कांस्टेबल राजाराम सिंह, कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप सिंह व संजीव कुमार शामिल रहे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments