HomeUttarakhandBageshwarBREAKING NEWS: बागेश्वर में कोरोना का कहर तोड़ रहा पिछले रिकार्ड, आज...

BREAKING NEWS: बागेश्वर में कोरोना का कहर तोड़ रहा पिछले रिकार्ड, आज एक मौत, कोरोना पॉजिटिव के 131 नये केस

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर जनपद में भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा बल्कि पिछले रिकार्ड तोड़ते जा रहा है। आज एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई, जिससे कोरोना से मरने वालों की संख्या जिले में 21 हो गई है। इसके अलावा आज जिले में 131 नये कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। आज यहां एक कारोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। 36 वर्षीय बागेश्वर निवासी व्यक्ति एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गत रात्रि सांस फूलने की शिकायत पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज तड़के उसने दम तोड़ दिया।

बागेश्वर : बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की हृदयघात से मौत, पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीडी जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले में आज कोरोना जांच के लिए 934 सैंपल भेजे गए हैं। अब तक जिले से कुल 71,379 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से अब तक 2170 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। जिनमें से 1629 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिए गए हैं। जबकि वर्तमान में 521 एक्टिव केस हैं। एक्टिव केसों में से 59 का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। शेष 462 घर में आइसोलेशन में हैं। आज 12 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Big Breaking : सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रियों को सौंपी कोरोना नियंत्रण की जिलेवार जिम्मेदारी, पढ़िये आपके जिले में कौन मंत्री अधिकृत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments