HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: रेस्टोरेंट में शराब पिलाते एक गिरफ्तार

Almora Breaking: रेस्टोरेंट में शराब पिलाते एक गिरफ्तार

—107 चालान कर वसूला 47 हजार जुर्माना
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां चल रहे ‘इवनिंग स्टाँर्म’ अभियान के तहत पुलिस ने रेस्टोरेंट में लोगों को शराब परोस रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति के कब्जे से अवैध शराब भी बरामद हुई। इसके अलावा औचक चेकिंग में शराब पीने/पिलाने तथा ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले कुल 107 लोगों का चालान किया और 04 वाहन सीज कर लिये।

जिले के द्वाराहाट थानांतर्गत थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने रानीखेत मोटरमार्ग में घटगाड़ में जमन सिंह बिष्ट पुत्र स्व. तेज सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम सलाल खोला, थाना द्वाराहाट को रेस्टोरेंट में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते पकड़ा। इतना ही नहीं तलाशी में दुकान के काउंटर से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
इसके अलावा पुलिस ने औचक चेकिंग में जनपद अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों, होटल, ढाबों व ठेलियों में शराब पीने व पिलाने वाले 33 लोगों तथा ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 73 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की और 04 वाहनों को सीज कर लिया। चालान कर पुलिस ने कुल 47 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments