सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में पुलिस कार्यवाहियों के अंतर्गत दन्या में पुलिस को झूठी देने वाले व्यक्ति से जुर्माना वसूला गया, तो उधर सोमेश्वर में शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना दन्या अंतर्गत बसोली क्षेत्र के गांव बालीखेत निवासी गोविन्द सिंह उर्फ गोपाल पुत्र शोबन सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने संबंधी सूचना डायल 112 के जरिये पुलिस को दी। सूचना पर दन्या थानाध्यक्ष सन्तोष देवरानी ने मामले की जांच की, तो पता चला कि सूचना झूठी है। झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस ने गोविन्द के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा—81 के तहत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया।
सोमेश्वर: बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के ग्राम हरबगड़ निवासी रणजीत गोस्वामी पुत्र मोहन नाथ कस्बा सोमेश्वर में सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में उत्पात मचाते पाया गया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा—81 के अंतर्गत रणजीत को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
ALMORA NEWS: उधर झूठी सूचना देने वाले से वसूला जुर्माना, इधर शराब के नशे में उत्पात मचाता एक गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

