HomeUttarakhandBageshwarगरुड़: प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चन्दन राम दास को...

गरुड़: प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चन्दन राम दास को श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा कार्यालय गरुड़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. दास सरल, सहज व मृदुभाषी नेता थे। वे हाजिर जवाबी थे। उनके नेतृत्व में कत्यूर में गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाया गया। अपने मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नंदन सिंह अल्मिया, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, मंगल राणा, जिपंस जनार्दन लोहनी, डीके जोशी, केआर आर्या, चंदन बोरा महेश बिष्ट, हरीश रावत, सुनील दोसाद, जेसी आर्या, दिनेश बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल किरमोलिया, रमेश जोशी, दयाल काला, देवेंद्र गोस्वामी, विनोद भट्ट, मनोज रावल, नवीन खोलिया, अभय नेगी, दीपक खुल्बे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments