HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: वृद्ध ने कीटनाशक गटका, उपचार के दौरान तोड़ा दम

बागेश्वर: वृद्ध ने कीटनाशक गटका, उपचार के दौरान तोड़ा दम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एक वृद्ध ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। जिससे उनकी तबीयत खराब होने लगी। स्वजन जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

छनापानी निवासी 65 वर्षीय दलीप सिंह पुत्र स्व. आन सिंह मानसिक रूप अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। ग्रामीण तथा स्वजन ने सड़क तक डोली से लाए। वहां से प्राइवेट वाहन में जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। डा. लता बोरा ने बताया कि कीटनाशक खाया था। उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया गया। सूचना पुलिस को दी। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्वजन बदहवास हैं। वह अपने पीछे पुत्र तथा दो पुत्रियों, पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments