HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सीएम हेल्पलाइन की आइडी नियमित खोलेंगे अधिकारी

बागेश्वर: सीएम हेल्पलाइन की आइडी नियमित खोलेंगे अधिकारी

ADVERTISEMENTS

👉 वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अधिकारियों को सीएम ने दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। अधिकारी नियमित अपनी आइडी खोलेंगे और शिकायतों का निस्तारण करें। शिकायतकर्ता से भी अवश्य वार्ता करें। मानसून सीजन में अधिकारी अलर्ट रहेंगे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस, जनता दरबार में आने वाली शिकायतों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डिजिटललाइजेशन प्रक्रिया के माध्य से तहसील दिवसों एवं जिलाधिकारी जनता दरबार में पंजीकृत शिकायतों के आंनलाइन डेस्क बोर्ड का शुभारंभ भी किया। कार्य स्थल पर भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत के लिए 1064 एंटी करप्शन का बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि सेवा के अधिकार के अंतर्गत आने वाली सेवाओं को निर्धारित समयावधि में देना सुनिश्चित करें। युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों को त्वरित बनाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मानसून सीजन चल रहा है। अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे। आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचाएं। आपदा प्रबंधन के कार्यो को प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी अनुराधा पाल, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments