HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई आपत्ति

बागेश्वर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई आपत्ति

ADVERTISEMENTS

✍🏻 सेवानिवृत्त जवान के मौत का मामला, डीएम से शिकायत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सेवानिवृत्त जवान के मौत के मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने पर उनके भाई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज भाई ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।

ग्राम भयेड़ी निवासी प्रकाश चंद्र भट्ट मंगलवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल से मिले। उन्होंने अपनी समस्या का एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि 19 मार्च को सेवानिवृत्त जवान स्व. दिनेश चंद्र भट्ट का पोस्टमार्टम बागेश्वर जिला अस्पताल में हुआ। जवान की हत्या का शक पहले ही जता चुके हैं। 15 दिन बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने से मामले की जांच प्रभावित हो रही है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments