HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिले में 14 हजार पार पहुंची लखपति दीदियों की संख्या

अल्मोड़ा: जिले में 14 हजार पार पहुंची लखपति दीदियों की संख्या

ADVERTISEMENTS

👉 डीएम आलोक कुमार पांडेय ने की लखपति दीदी व रीप योजनाओं के प्रगति के समीक्षा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में लखपति दीदी योजना फलीभूत हो रही है। जिले में 42,854 महिलाएं समूहों से जुड़ी हैं। इनमें से लखपति दीदियों की संख्या 14,296 हो गई है।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में लखपति दीदी योजना एवं रीप (हिमोत्थान)(Rural Enterprise Acceleration Programme-REAP) योजना की जिले में प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमें जिला विकास अधिकारी एसके पंत ने बताया कि जिले में 6292 स्वयं सहायता समूह गठित हैं। इन समूहों में कुल 42854 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इनके अलावा 829 ग्राम संगठन बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब इनमें से लखपति दीदियों की संख्या 14296 हो गई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। रीप योजना के अंतर्गत उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वयं सहायता समूहों की इकाइयों को सशक्त करने एवं विपणन सहायता प्रदान करने के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए, ताकि अधिकाधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के माध्यम से समूहों को सहायता प्रदान की जाती है, उसका आउटपुट का डेटा भी तैयार करें। बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा, डीडीओ एसके पंत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक रीप राजेश मठपाल समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे। योजना का प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से गंगा आर्या ने दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments