अल्मोड़ा। यहां कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है। लॉक डाउन न होने से बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर बढ़ रही भीड़ से संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। आज कुल 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिनमें से 18 लोग तो शहर से ही हैं। अधिकांश कोरोना संक्रमितों में राजपुरा मोहल्ले के हैं, जो अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से स्वयं पॉजिटिव हो गये हैं। इसके अलावा 12 अन्य आई.टी.बी.पी. के जवानों की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है। सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या आईटीबीपी कैंप में ही है। अन्य में एक महिला चौखुटिया तथा एक पुरूष ताड़ीखेत क्षेत्र की है। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव जनपद में 605 हो चुके हैं। जिनमें से 406 ठीक हो गये, जबकि अब 197 एक्टिव केस हो चुके हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।